सहायक संचालक,जनसम्पर्क (जनसम्पर्क विभाग)केपद पर सीधी भर्ती ( CGPSC विभाग के अंतर्गत)

                      सहायक संचालक ,जनसम्पर्क(जनसम्पर्क विभाग ) के पद पर सीधी भर्ती  

RECRUITMENT RAIPUR 2018-19-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(CGPSC) रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक,जनसम्पर्क (जनसम्पर्क विभाग) के पद पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इस पद में जाने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के वेबसाइट - www.psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
                                             
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक  तिथि - 26 /10 /2018 मध्यान्ह 12 बजे से।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 24 /11 /2018 रात्रि 11 :59 तक।

पदों का विवरण- 

      पद का नाम - सहायक संचालक,जनसम्पर्क (जनसम्पर्क विभाग )
      वेतनमान -56100 स्तर 12
      कुल पद - 10
      अनारक्षित-04 (1 पद महिला आरक्षित है )
      अनुसूचित जाति -01
      अनुसूचित जनजाति -04 (2 बैकलॉग पद सहित )
      पिछड़ा वर्ग- 01
नोट- पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

निर्धारित आयु सीमा-  इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा दिनांक 01 /01 /2018 की स्थिति में  21 वर्ष से कम न हो और 40 वर्ष से अधिक न हो।

नोट- आयु में छूट प्राप्त वर्गों को अधिकतम  5 वर्ष की छूट की पात्रता होगी।

चयन प्रक्रिया -ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

शुल्क भुगतान- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग /कैश डिपोसिट के माध्यम से किया जा सकता है।

त्रुटि सुधार - किये गए आवेदन में यदि किसी प्रकार का त्रुटि रह जाता है तो दिनांक 27 /11 /2018 अपरान्ह 12 बजे से दिनांक  03 /12 /2018 तक रात्रि 11 :59 बजे तक कर सकते है।

आवेदन शुल्क - छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग ,दिब्यांग/निःशक्त में से किसी वर्ग का हो तो 300 रूपये  भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य वर्ग का हो और छत्तीसगढ़ से बाहर का हो तो 400 रूपये भुगतान करना होगा।

शैक्षणिक अर्हता - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उपाधि।

प्रवेश पत्र,ऑनलाइन परीक्षा,साक्षात्कार हेतु बुलावा-  प्रवेश पत्र,ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र साक्षात्कार के लगभग 10 दिन पुर्व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड किये जायेंगे पृथक से व्यक्तिगत कोई पत्र नहीं भेजा जायेगा अतः उक्त वेबसाइट पर नियमित सर्च करते रहे।
                                             परीक्षा योजना- 

1.  चयन परीक्षा दो चरणों में होगी प्रथम चरण ऑनलाइन परीक्षा एवं द्वितीय चरण साक्षात्कार होगा। 

  ऑनलाइन परीक्षा-     300 अंक
    साक्षात्कार-    30  अंक
     कुल- 330 अंक होगा।

2. परीक्षा केंद्र --ऑनलाइन परीक्षा हेतु रायपुर परीक्षा केंद्र होगा।

3. ऑनलाइन परीक्षा - ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के एक प्रश्न पत्र निम्नानुसार होंगे-
     प्रश्नो की संख्या - 150
    अंक - 300
     समय- 3 घंटे

भाग 1 - सामान्य ज्ञान -50 प्रश्न    100  अंक
भाग 2 -छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान -50 प्रश्न  100 अंक
भाग 3 -योग्यता परीक्षण- 50 प्रश्न  100 अंक
                             कुल प्रश्न-150  अंक 300

नोट- गलत उत्तर पर ऋणात्मक  मूल्यांकन  होगा।

डिटेल विजिट- सम्पूर्ण  विज्ञापन के अध्ययन के लिए वेबसाइट -  http://www.psc.cg.gov.in पर जा सकते है।

Post a Comment

0 Comments