शीतलहर के चलते मुंगेली,बिलासपुर ,रायपुर सहित कई जिलों में छुट्टी का ऐलान Collector Ne Jaari Kiya Chhutti Aadesh



छत्तीसगढ़ कड़ाके की ठण्ड की वजह से कई जिलों में छुट्टी का ऐलान 

छत्तीसगढ़ - राज्य के अंतर्गत वर्तमान में पड़ रहे कड़ाके की सर्दी की वजह से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया जा चूका है। आज शीतलहर के चलते मुंगेली बिलासपुर,रायगढ़, राजनांदगाव,महासमुंद एवं रायपुर कलेक्टर ने 3 एवं 4 जनवरी 2020 को छुट्टी घोषित किया है। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी आदेश जारी हो रहे है - 




सबसे पहले सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा किया है। उसके बाद जशपुर,कोरिया,बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारीयों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पड़ रहे भयंकर सर्दी को देखते हुए कई स्कूलों ने समय में परिवर्तन किया है। जिला शिक्षा अधिकारीयों ने अपने जिला में संचालित सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। साथ ही उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। 

कई जिलों में आज छुट्टी की घोषणा की उम्मीद- जिस प्रकार से ठण्ड ने पुरे छत्तीसगढ़ को चपेट में लिया है उससे पूरी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अतः आज भी कई जिलों में छुट्टी की ऐलान हो सकता है। 

छुट्टी आदेश नीचे डाउनलोड करें/देखें- 



जिला शिक्षा अधिकारी- 




10 वीं,12 वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी 2020 जारी High ,Higher Secondari School Board Exam Time Table 

CG Board Exam 10th,12th Time Table 2019-20- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने आज राज्य में अध्ययनरत 10 वीं,12 वीं के बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में लगभग कक्षा 10 वीं में 3.90 लाख एवं 12 वीं में 2.70 लाख बच्चे अध्ययनरत है। कक्षा 12 वीं की परीक्षा 2 मार्च से तथा 10 वीं का परीक्षा 3 मार्च से प्रारम्भ होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा समय सारिणी अनुसार इस बार होली की त्यौहार परीक्षा के बीच में ही पड़ा है।

20000 से अधिक  पदों में सरकारी नौकरी भर्ती की जानकारी देखें। 

कक्षा 10 वीं की परीक्षा - 10 वीं की परीक्षा दिनांक 3 मार्च से लेकर 26 मार्च तक होगी। 3 मार्च को हिंदी,5 मार्च को सामाजिक विज्ञान,7 मार्च को विज्ञान,12 मार्च को गणित,14 मार्च को अंग्रेजी एवं 17 मार्च को अंग्रेजी, 19 मार्च को द्वितीय भाषा और तृतीय भाषा सामान्य हिंदी ,23 मार्च को व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं 26 मार्च को केवल दिब्यांग बच्चों की परीक्षा।



कक्षा 12 वीं की परीक्षा - 12 वीं की परीक्षा दिनांक 2 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। 2 मार्च हिंदी प्रथम भाषा से प्रारम्भ होकर 31 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। सभी विषय की विस्तार से विषयवार तिथि की  जानकारी नीचे दिए गए लिंक में अवश्य देखें। 


10 वीं,12 वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी विस्तार से यहाँ देखें। 

परीक्षा केंद्र का निर्धारण बहुत जल्द- परीक्षा केंद्र निर्धारण भी बहुत जल्द होगी। परीक्षार्थियों के सुविधा/दुरी अनुसार परीक्षा केंद्र का आबंटन किया जायेगा। सभी शालाओं को कम से कम दूर में परीक्षा केंद्र आबंटित हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा। बहुत जल्द परीक्षा केंद्र की सूचि और सम्बंधित शाला की सूचि बहुत जल्द जारी किया जायेगा।

केंद्रीय विद्यालय में 6000 शिक्षकों की भर्ती बहुत जल्द नीचे देखें विवरण - 


Kendriy Vidyalay Recruitment 2019-20- केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों के पदों में भर्ती हेतु बहुत जल्द विभागीय नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। केंद्रीय विद्यालय में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी कृपया विभागीय वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जाकर प्रतिदिन जानकारी लेते रहे। अभी 6000 पदों में भर्ती हेतु विभागीय विज्ञापन तो जारी नहीं हुआ है लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने की बात की है।

लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी हेतु नीचे देखें- 

छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती विवरण देखें। 

छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग बम्पर भर्ती। 

नायब तहसीलदार 392 पदों में भर्ती विवरण देखें। 


Post a Comment

1 Comments