छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर आज एक और मरीज डिस्चार्ज अब सिर्फ 5 एक्टिव केस Korona Alert News 2020



छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर आज एक और मरीज डिस्चार्ज अब सिर्फ 5 एक्टिव केस Korona Alert News 2020 

छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर - छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। आज 1 और कोरोना मरीज को रायपुर एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कल रायपुर एम्स से ही 4 मरीजों को और डिस्चार्ज किया गया था। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस सिर्फ 5 रह गया है।   पुरे छत्तीसगढ़ में अभी तक 59 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे से 54 मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। 05 मरीजों का इलाज जारी है। प्रदेश में किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुयी है। 



कोरोना मीटर पुरे विश्व की लेटेस्ट अपडेट देखें- कोरोना वायरस पुरे विश्व में कोहराम मचा रखा है। जिससे हमारे देश भारत भी अछूता नहीं है। बात करे हमारे देश की तो अभी तक 70702 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। जिनमे से 22037  मरीज स्वस्थ एवं 2223 मरीज जान गवां चुके है। बात करें पुरे विश्व की तो अबतक 4216283 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। जिनमे से 1506257 लोग स्वस्थ एवं 284724 लोगो की जान जा चुकी है। पुरे विश्व में अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहाँ अकेले कोरोना के1369943 केस सामने आ चुके है। जिनमे से 256345 लोग स्वस्थ एवं 80846 लोगो की जान जा चुकी है। 

इसे भी देखें- छत्तीसगढ़ विद्युत् विभाग 208 पदों में भर्ती। 


लॉक डाउन 3.0 राहतों वाली कई गतिविधियों में मिलेगी छूट,ग्रीन जिलों में चलेगी बस एवं टैक्सियां ,देश के सम्पूर्ण जिलों की ग्रीन,रेड,ऑरेंज जोन वार सूचि यहाँ देखें Lockdown 3.0 All District Green Red Orange Zone Full List 



Lockdown 3.0 Corona News 2020- कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को 2 हप्तों के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन लॉक डाउन 3 राहतों वाली है। पिछले लॉक डाउन के मुकाबले इस लॉक डाउन में देश के बड़े हिस्से में आर्थिक गतिविधियों की छूट होगी। देश के सम्पूर्ण जिलों को तीन जोन (ग्रीन जिला,ऑरेंज जिला एवं रेड जिला) में विभाजित कर लिया गया है।  लॉक डाउन -3 पिछले दो लॉकडाउन के मुकाबले काफी नरम होगा। जिसमे ग्रीन  जोन के अतिरिक्त रेड ज़ोन में भी कुछ नियम शर्तों के साथ कई गतिविधियों पर छूट होगी। ग्रीन एवं ऑरेंज ज़ोन में कन्टेनमेंट एरिया एवं उनके बफर जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में नाई की दूकान,शराब दुकान,गुटखा पान मशाला आदि की बिक्री की जा सकती है। हालाँकि इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

जोनवार कुछ प्रमुख कार्य जिनमे छूट प्राप्त होगी - 


ग्रीन जोन- ग्रीन जोन जिले में राष्ट्रिय प्रतिबन्ध के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की प्रतिबन्ध लागू नहीं होगी। अर्थात यहाँ आर्थिक गतिविधि की पूर्ण छूट होगी। यात्री बसे चलाने की छूट होगी लेकिन 50 फीसदी सवारी ही फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा सकता है। एक ग्रीन जिले से दूसरे ग्रीन जिले में बसें आ जा सकती है।  ऑनलाइन डिलीवरी पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- 350 पदों में वनविभाग सरकारी नौकरी भर्ती विवरण। 

ऑरेंज जोन - उक्त ज़ोन में टैक्सियां चलाई जा सकती है लेकिन केवल एक सवारी ही बैठा सकते है। दोपहिया वाहनों में दो सवारियों के आने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। जरुरी सेवाओं हेतु लोग एक जिले से दूसरे जिले में आ जा सकते है। बसों के यहाँ चलने की अनुमति नहीं है।


रेड जोन - यहाँ कुछ जरुरी सेवाओं हेतु निजी वाहन का उपयोग कर सकते है। लेकिन ड्राइवर के अतिरिक्त केवल 2 व्यक्ति ही कार में बैठ सकते है। रिक्शा,ऑटो,ओला,उबर जैसे टैक्सी सेवा पूर्णतः प्रतिबन्ध होगी। यहाँ सैलून,ब्यूटी पार्लर,स्पा खोलने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- 30 पदों में सहकारी विभाग छत्तीसगढ़ में नौकरी भर्ती विवरण देखें। 

लॉकडाउन - 3 के दौरान पुरे देश में शाम 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक जरुरी सेवाओं को छोड़कर लोगो को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। लॉक डाउन 2 में अंतर्राज्यीय बस सेवाएं,रेलगाड़ी, मेट्रो, हवाई सेवा ,स्कूल, कालेज,होटल,रेस्टोरेंट,बार,सिनेमा हाल,माल आदि बंद रहेंगे।

देश के समस्त जिलों की ग्रीन,रेड एवं ऑरेंज ज़ोन वार सूचि - शुक्रवार को जारी किये गए सूचि के अनुसार पुरे देश में फिलहाल रेड जोन में 130 जिले,ऑरेंज जोन में 284 जिले एवं ग्रीन जोन में 319 जिले शामिल है। सूचि नीचे देखें- 







छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति- छत्तीसगढ़ की बात करें तो रेड जोन में रायपुर एवं ऑरेंज ज़ोन में कोरबा है। बाकी सम्पूर्ण जिले ग्रीन जोन में है।

महत्वपूर्ण टीप- यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो नीचे दिए लेटेस्ट वेकेंसी को जानकारी को अवश्य देखें- 



महिला एवं बाल विकास विभाग 187 पदों में बम्पर भर्ती। 

कृषि विश्वविद्यालय रायपुर विभिन्न पदों में सरकारी नौकरी भर्ती। 

Post a Comment

0 Comments